{"_id":"6575ce4a3c1bc1349904da40","slug":"developed-india-2047-prime-minister-s-address-will-be-heard-in-all-the-universities-of-the-state-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत @2047: प्रदेश के सभी विवि में सुना जाएगा प्रधानमंत्री का संबोधन, ऑनलाइन होगा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत @2047: प्रदेश के सभी विवि में सुना जाएगा प्रधानमंत्री का संबोधन, ऑनलाइन होगा प्रसारण
Sun, 10 Dec 2023 08:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 Dec 2023 08:50 PM IST
सार
कार्यक्रम को सुबह 10.33 से 11.18 बजे तक प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालयों से आए कुलपति आदि विकसित भारत के संकल्प पर पैनल चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : Twitter/ MyGovIndia
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सोमवार 11 दिसंबर को ‘विकसित भारत @2047‘ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ऑनलाइन सुना जाएगा। साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संरक्षण में राजभवन में भी इसका ऑनलाइन प्रसारण होगा।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश के 14 राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, 10-10 शिक्षक, पांच निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय तथा ट्रिपलआईटी लखनऊ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में सुबह 10.33 से 11.18 बजे तक प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालयों से आए कुलपति आदि विकसित भारत के संकल्प पर पैनल चर्चा करेंगे। इस अवसर पर एक पोर्टल भी लॉन्च होगा, जिसमें विद्यार्थी लॉगिन करके अपने विचार भी रख सकेंगे।
विज्ञापन