{"_id":"5c7b2301bdec224bbb20b10d","slug":"detail-of-expenditure-on-the-social-media-campaign-will-also-be-given-by-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को सोशल मीडिया पर प्रचार के खर्च का भी देना होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को सोशल मीडिया पर प्रचार के खर्च का भी देना होगा ब्योरा
Sun, 03 Mar 2019 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर किए खर्च का ब्योरा भी प्रत्याशियों को देना पड़ेगा। ऐसे प्रचार पर जला स्तरीय मीडिया अनुश्रवण मॉनिटरिंग कमेटी में गठित सोशल मीडिया प्रकोष्ठ नजर रखेगा। हाट्सएप पर चुनावी विज्ञापन देने से पहले भी प्रत्याशी को कमेटी की मंजूरी लेनी होगी।
विज्ञापन
सोशल साइट्स से जुड़े फेसबुक, ट्विटर पर लाइव के लिए इसकी अनुमति जरूरी नहीं होगी। सिर्फ लाइव कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता का पालन आवश्यक होगा। लाइव कार्यक्रम के बाद इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग को प्रचार के लिए इस्तेमाल करने पर कमेटी से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
स्टार प्रचारक का खर्च साथ जुटे प्रत्याशियों में बंटेगा
रैली में आने वाले स्टार प्रचारक से जुड़ा खर्च इसमें शामिल होने वाले प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में बराबर-बराबर बंटेगा। हालांकि स्टार प्रचारकों के यात्रा व्यय को चुनावी खर्च का हिस्सा नहीं माना जाएगा। यदि उसके वाहन की सुविधा साझा करता है तो इस खर्च का पांच फीसदी हिस्सा ही चुनाव खर्च में जुड़ेगा।
विज्ञापन
प्रचार वाहनों पर दिखाना होगा प्रत्याशियों का नाम
प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार की अनुमति से जुड़े प्रचार वाहनों पर संबंधित प्रत्याशियों का दर्ज नाम दिखाना जरूरी होगा।