फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   detail of deendayal upadhyay awas yojna

शहरी गरीबों को योगी सरकार देगी घर, देखें क्या है खासियत

Fri, 28 Apr 2017 05:58 PM IST
सुधीर कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Apr 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
detail of deendayal upadhyay awas yojna
डेमो प‌िक - फोटो : डेमो फोटो

बसपा सरकार में दलितों के लिए शुरू की गई कांशीराम आवास योजना की तर्ज पर अब योगी सरकार भी शहरी गरीबों के लिए आवास योजना शुरू करने की तैयारी में है। आवास विभाग पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीब आवास योजना के नाम से शुरू होने वाली इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन


प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर योजना की घोषणा की जा सकती है। इस योजना में शहरी गरीबों को अवस्थापना सुविधाओं से युक्त एक बेडरूम का मकान मुफ्त मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों आवास विभाग का प्रजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को मुफ्त मकान मुहैया कराने के लिए एक आवासीय योजना शुरू करने की जरूरत बताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर आवास विभाग ने इस योजना का प्रारूप तैयार किया है। 25 अप्रैल को अपर मुख्य सचिव आवास की बैठक में इस योजना पर चर्चा भी हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने अधिकारियों को कुछ और सुझाव दिए हैं, जिसे योजना में शामिल करते हुए अब फाइनल प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू हो गया है। 

शुरुआती प्रस्ताव के मुताबिक इस योजना को बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में शुरू किया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थियों को एक बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, किचन व एक शौचालय युक्त मकान बनाकर दिया जाएगा।

सभी जाति के लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

detail of deendayal upadhyay awas yojna
सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की इस योजना की खास बात यह होगी कि सभी जाति के गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जबकि कांशीराम आवासीय योजना में सिर्फ जाति विशेष के लोगों को ही मकान मुहैया कराने का प्रावधान था। 

उन लोगों पर विशेष फोकस होगा जो मकान विहीन हैं या अब भी कच्चे मकान में रह रहे हैं। लाभार्थियों के चयन के लिए गरीबों का सर्वे कराया जाएगा और तय मानक के मुताबिक इनकी सूची तैयार की जाएगी। बाद में उन्हें ‘गरीब कार्ड’ दिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें मकान मुहैया कराया जाएगा।

पहले चरण में बनेंगे एक लाख मकान
अपर मुख्य सचिव की मौजूदगी में हुई बैठक में यह तय किया गया है कि योजना को मंजूरी मिलने के बाद इसका क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले चरण में एक लाख मकान बनाए जाएंगे। लाभार्थियों को मकान की चाबी देने के पहले वहां सड़क, सीवर, पेयजल व बिजली की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी।

कांशीराम योजना के अधूरे मकान भी होंगे नई योजना में शामिल!
कांशीराम आवासीय योजना के दूसरे व तीसरे चरण के अधूरे मकानों को भी योगी सरकार की इस नई योजना में शामिल करने पर विचार हो रहा है। 

सूबे में कांशीराम योजना के करीब 28 हजार से अधिक मकान अधूरे हैं। इसलिए सरकार चाहती है इन अधूरे मकानों को भी इसमें शामिल करके पूरा करा दिया जाए और गरीबों को आवंटित कर दिया जाए।

लागत को लेकर फंसा पेंच
प्रस्तावित योजना के लिए तैयार प्रस्ताव में एक मकान की लागत 2 लाख के करीब रखी गई है। लेकिन अभियंताओं ने सुझाव दिया है कि मकान की जो ड्राइंग तैयार की गई है, वह इतनी रकम में तैयार नहीं हो पाएगी। इस पर यह तय किया गया है कि लागत को रिवाइज किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर सीएम से अनुमति लेकर लागत को रिवाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed