फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Despite the refusal of Mulayam Samajwadi Party will go ahead on the alliance

महागठबंधन पर अखिलेश की हां, मुलायम की ना अब आगे क्या?

Mon, 17 Apr 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Mon, 17 Apr 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Despite the refusal of Mulayam Samajwadi Party will go ahead on the alliance
मुलायम सिंह यादव
मुलायम के इनकार के बावजूद समाजवादी पार्टी गठबंधन पर आगे बढ़ेगी। अखिलेश और मायावती के सकारात्मक रुख के बाद यूपी में सपा-बसपा के नजदीक आने के रास्ते खुल गए हैं। गठबंधन के मुद्दे पर अखिलेश की कई नेताओं से मुलाकात चुकी है। जदयू भी इस दिशा में सक्रिय हो गया है। कोशिश है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन शक्ल अख्तियार कर ले।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा दोनों को करारा झटका लगा। दोनों दलों की सत्ता में आने की उम्मीदें तो धूमिल हुई हीं उन्हें सीटें बहुत कम मिली। पहली बार भाजपा को तीन चौथाई सीटें हासिल र्हुई। चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। मुलायम सिंह यादव इस गठबंधन के खिलाफ थे।
विज्ञापन


उनकी राय की अनदेखी कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया। कांग्रेस के लिए 100 से ज्यादा सीटें छोड़ीं और राहुल गांधी के साथ प्रेस कांफ्रेंस, रोड शो व रैलियां की। हालांकि यह गठबंधन हिट नहीं हो सका। सपा को 47 और कांग्रेस 7 सीटें ही मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के पक्ष में हैं अखिलेश

Despite the refusal of Mulayam Samajwadi Party will go ahead on the alliance
लखनऊ अखिलेश ने ईवीएम पर उठाए सवाल - फोटो : SELF
चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव अब भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के पक्षधर हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले ही उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन का विकल्प खुला रखा था। हालांकि भाजपा की इकतरफा जीत के चलते इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी। चुनाव के पहले ‘एकला चलो’ की नीति अपनाने वाली मायावती भी अब गठबंधन के लिए तैयार हैं।

अंबेडकर जयंती पर उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी। इसके अगले ही दिन अखिलेश ने उनके प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए भाजपा के खिलाफ गठबंधन की पैरोकारी की। अभी भी मुलायम सिंह गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। शनिवार को उन्होंने इटावा और रविवार को करहल (मैनपुरी) में अखिलेश से जुदा राय जाहिर की। कहा कि गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। सपा अकेले चुनाव लड़ने और भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम है।

अखिलेश कर चुके हैं पहल
सपा सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव गठबंधन की पहल कर चुके हैं। दिल्ली में वह दूसरे दलों के कई वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं। उनकी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जनता दल यू के नेताओं से बात हुई है। खुद अखिलेश ने इसे स्वीकार किया है। जदयू चुनाव से पहले भी महागठबंधन का पक्षधर था लेकिन तब उसकी बात किसी ने नहीं सुनी थी। वहीं सपा और बसपा के सकारात्मक रुख का जद यू के प्रमुख महासचिव केसी त्यागी ने स्वागत किया है। जद यू नेता वामपंथी दलों व कांग्रेस से बात कर चुके हैं। कोशिश की जा रही है कि गठबंधन का दायरा बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed