फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Despite assurances, the government is not fulfilling the demands

Lucknow News: आश्वासन के बावजूद मांगें पूरी नहीं कर रही सरकार

Thu, 09 Oct 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Despite assurances, the government is not fulfilling the demands
प्रदर्शन करते दिव्यांग।
लखनऊ। दिव्यांग महागठबंधन के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर सरकार पर वादाखिलाफी और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। तय हुआ कि 13 अक्तूबर को पुलिस उत्पीड़न और मांगें पूरी न होने के विरोध में प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में दिव्यांगों की समस्याएं विपक्ष की ओर से विधानसभा में न उठाए जाने पर चिंता जताई गई। निर्णय लिया गया कि 30 अक्तूबर को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


ईको गार्डन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कई बार आश्वासन देने के बावजूद सरकार ने लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी और न ही दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये किया। नौकरियों में आरक्षण कोटा भी पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने से रोकने के लिए कानपुर में पुलिस ने उनका उत्पीड़न किया और अपमानित किया। तमाम दिव्यांग कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके जिलों में हाउस अरेस्ट कर रखा है। इस दौरान कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, राजकुमार गुप्ता, राम निहाल, देवेंद्र सिंह सविता, मोहम्मद जुबैर, महेश यादव, संजय संभल, गुड्डू, राजेश मौर्या, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

प्रदर्शन करते दिव्यांग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed