फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Derogatory Remarks Against CM: FIR Filed Against Two LU Students

Lucknow News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी, लविवि के दो छात्रों पर एफआईआर

Sat, 09 May 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Derogatory Remarks Against CM: FIR Filed Against Two LU Students
लखनऊ यूनिवर्सिटी। - फोटो : लखनऊ यूनिवर्सिटी।
लखनऊ। कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी अभि सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र महेंद्र यादव पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। यही आरोप फतेहपुर के दतौली में रहने वाले देवेंद्र प्रधान ने भी लविवि के छात्र प्रेम प्रकाश यादव पर लगाया है। हसनगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

अभि ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सर्फिंग कर रहे थे। आरोप है कि तभी उन्हें एक वीडियो दिखा, जिसमें महेंद्र यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। आरोपी की इस हरकत के कारण उनकी और जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, देवेंद्र का कहना है कि उन्हें भी कुछ दिन पहले प्रेम प्रकाश का वीडियो दिखा था। वह भी वीडियो में सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा था। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि दोनों वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed