फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy labour commissioner suspended in noida on allegation of corruption.

UP News : गौतमबुद्ध नगर के उप श्रमायुक्त सस्पेंड, जापानी कंपनी ने सीधे सीएम योगी से की थी शिकायत

Fri, 13 Jan 2023 08:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Jan 2023 08:51 PM IST
सार

भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे को निलंबित कर दिया है। प्रीति ललितपुर जिले के तालबेहट ब्लॉक में तैनात थीं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं से अवैध वसूली करने के आरोप में की गई है।

विज्ञापन
Deputy labour commissioner suspended in noida on allegation of corruption.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में एक जापानी कंपनी से वसूली प्रकरण में अब गौतम बुद्घ नगर के उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह पर गाज गिरी है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने विदेश निवेशकों से खुद बात नहीं की और न ही समय दिया। अधीनस्थों से उनके संपर्क करने की अपेक्षा की गई।

विज्ञापन


दरअसल जापान की इस कंपनी से सीधे सीएम से इस प्रकरण में शिकायत की। अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा केमुताबिक इस कंपनी से पैसे की वसूली संबंधी आरोप लगाया है जिसमें उपश्रमायुक्त कार्यालय के लिए लिपिक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अनु सचिव दिलीप कुमार शुक्ल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस प्रकरण की जांच मुख्यालय से अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह  एवं उप श्रमायुक्त आरपी गुप्ता ने की। उनकी प्रारंभिक जांच में आया है कि उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती। ऐेसे में उन्हें निलंबित कर  मुख्यालय कानपुर से संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन


अवैध वसूली के आरोप में ललितपुर की सीडीपीओ निलंबित
भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) प्रीति भिलवारे को निलंबित कर दिया है। प्रीति ललितपुर जिले के तालबेहट ब्लॉक में तैनात थीं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं से अवैध वसूली करने के आरोप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम ललितपुर ने 21 दिसंबर को ही आरोपी सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति निदेशक आईसीडीएस को भेजी थी। इस आधार पर निदेशक ने सीडीपीओ को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निदेशक ने इस मामले की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) झांसी कोे सौंपी है। वहीं, निलंबित सीडीपीओ को डीपीओ झांसी के कार्यलय से संबद्ध भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed