फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy election commissioner will be in city tomorrow

आज तैयारियों का जायजा लेंगे उप चुनाव आयुक्त

Sun, 27 Oct 2013 01:20 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
deputy election commissioner will be in city tomorrow

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी सोमवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


वे यहां पर जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलों की तैयारियों का जायजा लेंगे।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों पर विस्तृत चर्चा भी करेंगे।

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही इसकी तैयारियों में भी तेजी आ गई है।

सबसे बड़े प्रदेश में तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी खुद सोमवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं।

महिलाओं का नया उजाला, नई ब्रांड एंबेसडर


अपने एक दिन के दौरे में वे यहां पर चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर प्रदेश की तैयारी के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही सभी 75 जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलों में चल रही चुनावी तैयारियों की भी हकीकत जानेंगे।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed