फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy commissioner and his mother arrested in wife murder case

Death Mystery: पत्नी की मौत पर डिप्टी कमिश्नर और उसकी मां गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Feb 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
 deputy commissioner and his mother arrested in wife murder case
नम्रता (फाइल फोटो)

रिटायर्ड सीएमओ की बेटी नम्रता की मौत के मामले में बृहस्पतिवार देर रात हजरतगंज पुलिस ने उसके पति व वाणिज्य कर मुख्यालय में तैनात डिप्टी कमिश्नर दीप रतन चौधरी और उसकी मां अनुराधा को 1090 चौराहेे से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


नम्रता की बृहस्पतिवार रात डालीबाग स्थित धेनुमति अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने दीप रतन, अनुराधा और गोमतीनगर निवासी ननद रानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि दोनों को दहेज प्रताड़ना के चलते हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। तीसरी आरोपी नम्रता की ननद रानी का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि नम्रता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नम्रता की बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे धेनुमति अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इसी अपार्टमेंट का 104 नंबर फ्लैट नम्रता के पति वाणिज्यकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर गोरखपुर के तिवारीपुर निवासी दीप रतन का है। 
दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। नम्रता यहां दीप रतन और उसकी मां अनुराधा के साथ रहती थी। नम्रता तीन फरवरी को बहन की शादी में शामिल होने सरोजनीनगर एलडीए कॉलोनी सेक्टर एफ स्थित मायके गई थी। 

दीप रतन की दादी को गिरने से चोट आई थी, इसलिए वह मां को लेकर एक सप्ताह से उनके पास गया था। बुधवार रात नम्रता फ्लैट में आई तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद संदिग्ध हालात में उसकी छत से गिरकर मौत हो गई। छत पर संघर्ष के निशान मिलने से परिवारीजनों ने धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस पता लगाएगी कि...

 deputy commissioner and his mother arrested in wife murder case
तहकीकात करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी की फुटेज से खंगाले जाएंगे ये जवाब
नम्रता अपार्टमेंट में किस वक्त पहुंची ?
वह अकेली आई थी या साथ में कोई और भी था ?
फ्लैट के भीतर गई थी या नहीं ?
नम्रता छत पर कैसे पहुंची ?
छत पर कोई और व्यक्ति तो नहीं था, जिसने उसे धक्का दिया?

नम्रता के भाई प्रतीक ने बताया कि वह शाम करीब चार बजे आशियाना से डालीबाग स्थित अपार्टमेंट के लिए निकली थी। उसके पास सिर्फ हैंडबैग ही था। अपार्टमेंट पहुंची तो उसे अपने फ्लैट में ताला लगा मिला। 

प्रतीक ने बताया कि नम्रता ने चार बजे के आसपास ही दीप रतन को फोन किया था। दोनों के बीच बातचीत हुई या नहीं? इसकी जानकारी वह नहीं दे सका। प्रतीक ने बताया कि वह आधा-पौन घंटे में ही फ्लैट पहुंच गई होगी। 

वहां ताला लगा देखकर वह छत पर गई होगी। उस वक्त काफी रोशनी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे वह छत से नीचे गिरी। इस दौरान नम्रता छत पर क्या करती रही? छत पर कोई और तो नहीं था? नम्रता के साथ क्या हुआ? इन सवालों का जवाब फिलहाल नहीं मिल सका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed