लखनऊ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा की ब्लड बैंक का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को भूमिपूजन किया। प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक के भूमिपूजन के दौरान सोसाइटी के प्रदेश सभापति व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि रेड क्रॉस के इस ब्लड बैंक में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं निशुल्क मिल सकेंगी। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को समय से रक्त मिल सके और मरीज की जान बचाई जा सके, इसके लिए यह पहल की गई है। उपसभापति अमरनाथ मिश्र ने कहा कि यह ब्लड बैंक जल्द ही तैयार हो जाएगा, जिससे जनमानस को मुश्किल वक्त में लाभ मिल सकेगा। प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार ने सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों व स्टाफ को सफल कार्यक्रम के लिए आभार जताया।

ब्लड बैंक का डिप्टी सीएम ने किया भूमिपूजन।

ब्लड बैंक का डिप्टी सीएम ने किया भूमिपूजन।