फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM keshav prasad's father passes away.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन, पैतृक गांव सिराथू में होगा अंतिम संस्कार

Sat, 06 Oct 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Oct 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM keshav prasad's father passes away.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल मौर्य का 89 वर्ष की आयु में शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। उन्हें सुबह चिकित्सकों को दिखाने के लिए लोहिया संस्थान लाया गया था। पर वहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब होती चली गई। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। स्व. श्याम लाल के केशव सहित तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के पिता के निधन का समाचार सुनते ही लोहिया संस्थान में मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर केशव मौर्य से बात की और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन


शाम 5.30 बजे पिता का शव लेकर उप मुख्यमंत्री पैतृक गांव सिराथू रवाना हो गए। जहां रविवार दोपहर 12 बजे कड़ा धाम में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। सीएम योगी भी अंत्येष्टि में शामिल होने सिराथू जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित कई लोगों ने उप मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed