फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Politics: Keshav Prasad Maurya Statement On Bihar CM Nitish Kumar Resignation News in Hindi

नीतीश के महागठबंधन छोड़ने पर भाजपा खुश: डिप्टी सीएम बोले, यूपी की 80, बिहार की 40, तीसरी बार मोदी सरकार

Sun, 28 Jan 2024 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jan 2024 05:10 PM IST
सार

UP Politics News : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने पर खुशी जताई है और कहा कि अब यूपी व बिहार की 120 सीटें मिलाकर तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनेगी।

विज्ञापन
UP Politics: Keshav Prasad Maurya Statement On Bihar CM Nitish Kumar Resignation News in Hindi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन से रिश्ता तोड़ दिया है। इसे बिहार में इंडिया गठबंधन के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। इससे भाजपा नेता बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


नीतीश के महागठबंधन से अलग होने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि यूपी में 80 और बिहार में 40 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। अब 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर गांव में एक-एक वोट पर चौतरफा पहरा बैठाएगी भाजपा, 4 से 11 फरवरी तक चलाएगी गांव चलो अभियान


उन्होंने एक्स पर कहा कि यूपी की 80 बिहार में 40 अर्थात कुल 120 सांसद तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जय सीताराम होगा।

उन्होंने बिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा के उप नेता चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई दी है।

नीतीश के इंडिया गठबंधन से अलग होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें पहले से ही नीतीश के पक्ष बदलने को लेकर जानकारी थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में अब एनडीए मजबूत होगा और एक बार फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को दोहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed