फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad maurya speaks on Gyanvapi survey.

Gyanvapi survey: हिंदू पक्ष का दावा- शिवलिंग मिला, डिप्टी सीएम बोले- सत्य ही शिव है

Tue, 17 May 2022 01:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 May 2022 01:30 AM IST
सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे पर कहा कि सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad maurya speaks on Gyanvapi survey.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे सम्पन्न हो गया है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने दावा किया है कि परिसर में शिवलिंग मिला है जिसके बाद से इस पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है। आगे लिखा कि सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है क्योंकि सत्य ही शिव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात से देश का हर शिवभक्त खुश है। सदियों से नंदीबाबा प्रतीक्षा कर रहे थे कि कब वह भोले बाबा से मिलेंगे और अब मिल गए हैं। यह बड़ी खुशी की बात है। माननीय न्यायालय के आदेश से कमिश्नर वहां गए। सर्वे किया गया और वहां शिवलिंग मिलने की बात सामने आई।  उन्होंने कहा कि यह खुशी का अवसर है और आगे कोर्ट जो भी आदेश देगा वह उसका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिसर में शिवलिंग पाए जाने की बात पर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि एडवोकेट कमिश्नर के द्वारा सभी पक्षों को ये निर्देश दिए गए थे कि रिपोर्ट 17 मई को कोर्ट में पेश होगी तब तक कोई ये न बताए कि अंदर क्या मिला? पर अगर किसी ने अपनी इच्छा से कुछ बताने का प्रयास किया है कि कोई भी इसकी प्रामाणिकता साबित नहीं कर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed