{"_id":"628225a8d179b13d2c4783a8","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-speaks-on-gyanvapi-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi survey: हिंदू पक्ष का दावा- शिवलिंग मिला, डिप्टी सीएम बोले- सत्य ही शिव है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi survey: हिंदू पक्ष का दावा- शिवलिंग मिला, डिप्टी सीएम बोले- सत्य ही शिव है
Tue, 17 May 2022 01:30 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 May 2022 01:30 AM IST
सार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे पर कहा कि सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे सम्पन्न हो गया है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने दावा किया है कि परिसर में शिवलिंग मिला है जिसके बाद से इस पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है। आगे लिखा कि सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है क्योंकि सत्य ही शिव है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बात से देश का हर शिवभक्त खुश है। सदियों से नंदीबाबा प्रतीक्षा कर रहे थे कि कब वह भोले बाबा से मिलेंगे और अब मिल गए हैं। यह बड़ी खुशी की बात है। माननीय न्यायालय के आदेश से कमिश्नर वहां गए। सर्वे किया गया और वहां शिवलिंग मिलने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि यह खुशी का अवसर है और आगे कोर्ट जो भी आदेश देगा वह उसका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Lucknow, UP| The news of a 'shivling' being found at (Gyanvapi) mosque premises is happy news for me & for all shiv followers of the country. The truth has come to light. We will welcome & follow orders of the court in the matter: Keshav Prasad Maurya, Deputy CM, UP pic.twitter.com/7BWySghpeb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 16, 2022
परिसर में शिवलिंग पाए जाने की बात पर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि एडवोकेट कमिश्नर के द्वारा सभी पक्षों को ये निर्देश दिए गए थे कि रिपोर्ट 17 मई को कोर्ट में पेश होगी तब तक कोई ये न बताए कि अंदर क्या मिला? पर अगर किसी ने अपनी इच्छा से कुछ बताने का प्रयास किया है कि कोई भी इसकी प्रामाणिकता साबित नहीं कर सकता है।