{"_id":"5bed2b32bdec22693f5f6d15","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-speaks-on-dharmsabha-of-vhp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर विहिप का मकसद राम भक्तों को एकजुट करना है तो हमें कोई दिक्कत नहीं: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर विहिप का मकसद राम भक्तों को एकजुट करना है तो हमें कोई दिक्कत नहीं: डिप्टी सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रही है। ऐसे में अगर उनका मकसद रामभक्तों को एकजुट करना है तो हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
Vishva Hindu Parishad had been holding movements for the construction of Ram Mandir on Ram Janmabhoomi since forever. And if they are unifying the devotees, we don't have any objections to it: UP Dy CM Keshav Prasad Maurya on VJP's November 25 'Hunkar Rally' pic.twitter.com/nyatpnxxaT
— ANI UP (@ANINewsUP) November 15, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने लखनऊ में बुधवार को की गई प्रेस कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मुद्दे की सुनवाई जनवरी तक टाल देने पर निराशा जताई थी और कहा था कि कोर्ट को हिंदू समाज की आस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
राय ने कहा था कि विहिप हिंदू समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में 25 नवंबर को धर्मसभा का आयोजन करेगी। उन्होंने दावा किया कि इसमें करीब एक लाख राम भक्त इकट्ठा होंगे। इसी दिन बैंगलोर में भी धर्मसभा होगी।
इसके अलावा नवंबर में सभी संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं की जाएंगी। विहिप के प्रतिनिधि साधु-संतों के साथ सांसदों से मुलाकात कर उन्हें संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का आग्रह करेंगे।
डिप्टी सीएम केशव इसके जवाब में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।