{"_id":"6421311d152bda7a2b0900f3","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-says-akhilesh-yadav-should-protect-ateeq-ahmad-in-court-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: उप मुख्यमंत्री केशव बोले, माफिया अतीक का बचाव करना है तो कोर्ट में करें अखिलेश, पुलिस को धमकी न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उप मुख्यमंत्री केशव बोले, माफिया अतीक का बचाव करना है तो कोर्ट में करें अखिलेश, पुलिस को धमकी न दें
Mon, 27 Mar 2023 02:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:33 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को अतीक अहमद का बचाव कोर्ट में करना चाहिए पुलिस को धमकी नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक अहमद और अशरफ के मामले में कानून अपना काम कर रहा है और करेगा।
उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की बयानबाजी का कोई औचित्य नहीं है! उन्हें अतीक अशरफ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें। बार-बार पुलिस को धमकी न दें!
शिवपुरी रोड पर पलटने से बाल-बाल बची अतीक की गाड़ी
माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। जहां उसे उमेशपाल अपहरण कांड में सजा सुनाई जाएगी। अदालत के आदेश पर पुलिस की एक टीम साबरमती जेल पहुंची जहां से उसे प्रयागराज लाया जा रहा है।
गुजरात से प्रयागराज जाते समय शिवपुरी रोड पर थाना लकशर के पासअतीक की वैन से अचानक एक गाय टकरा गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया लेकिन, गाड़ी की चपेट में आने से गाय की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी कुछ देर के लिए वहां रोकी गई। यह देखकर सुरक्षा में लगे पुलिसवालों के बीच हड़कंप मच गया। करीब 5 मिनट तक वहां गाड़ी रुकी रही। इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ी। एनएच27 से होते हुए अतीक का काफिला रक्सा पहुंचा। यहां से अधिक को झांसी पुलिस लाइन लाया गया है। गेस्ट हाउस में अतीक को रोका गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की बयानबाजी का कोई औचित्य नहीं है! उन्हें अतीक अशरफ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें। बार-बार पुलिस को धमकी न दें!
विज्ञापन
हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक और अशरफ़ के मामले में क़ानून अपना काम कर रहा है और करेगा,सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की बयानबाज़ी का कोई औचित्य नहीं!
विज्ञापन विज्ञापन
उन्हें अतीक अशरफ़ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें,
बार-बार पुलिस को धमकी न दें! — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 27, 2023