{"_id":"5edc95d88ebc3e909f68fd5f","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-comments-on-priyanka-gandhi-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले, ...इसलिए मैं प्रियंका गांधी को प्रियंका ट्विटर वाड्रा कहता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले, ...इसलिए मैं प्रियंका गांधी को प्रियंका ट्विटर वाड्रा कहता हूं
Sun, 07 Jun 2020 12:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। वह फोटो का अवसर लेने के लिए सक्रिय हैं। केशव ने कहा कि इसलिए मैं उन्हें प्रियंका ट्विटर वाड्रा कहता हूं।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस ने उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। केशव ने कहा कि सोशल मीडिया पर ही प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया जाता है, जमीन पर वह कहीं नहीं है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह से खिसक चुका है।
विज्ञापन
केशव ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव जितवाकर प्रधानमंत्री बनवाने आई थीं, लेकिन हम सबने हश्र देखा। केशव ने कहा कि यूपी में भाजपा सत्ता में है, इसलिए प्रियंका गांधी वाड्रा एक खास चश्मे से यहां की चीजों को देखती हैं।
विज्ञापन
उन्हें अच्छी क्वालिटी का चश्मा पहनने की जरूरत है। केशव ने कहा कि बेहतर रहता कि प्रियंका महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरफ भी देखतीं।