{"_id":"5abe51314f1c1bda618b48f6","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-helicopter-emergency-landing-in-fursatgunj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Mar 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या
आजमगढ़ से लखनऊ वापस लौट रहे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का हेलीकॉप्टर शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे अचानक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज में उतरा।
विज्ञापन
आपात लैंडिग से अफसरों में हड़कंप मच गया कि आखिर यह किसका हेलीकॉप्टर है। बताया जाता है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा।
कुछ देर तक तो इग्रुआ के अफसर समझ भी नहीं पाए कि कौन आया, लेकिन हेलीकॉप्टर से डिप्टी सीएम के निकलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अमेठी के एएसपी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम को कार से लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को डिप्टी सीएम आमजगढ़ जिले से हेलीकॉप्टर से वापस लखनऊ जा रहे थे। अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के साथ ही मौसम का मिजाज बदलते ही हेलीकॉटर को शाम को करीब साढ़े छह बजे फुरसतगंज स्थित इग्रुआ में उतारा गया।
विज्ञापन
इग्रुआ के सुरक्षाकर्मी हरदेव सिंह ने बताया कि लगभग 6.30 बजे एक हेलीकॉप्टर हवाई पट्टी पर उतरा। बाद में पता चला कि यह हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का है। सूचना पर फुरसतगंज, मिलएरिया, शहर कोतवाली, हरचंदपुर और बछरावां थाने की पुलिस सड़क पर आ गई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच डिप्टी सीएम लखनऊ गए।