{"_id":"5e0f1616beab986e6862e8f2","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-replied-on-akhilesh-yadav-pc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार बच्चों की मौत पर डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- सुबूत दें अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार बच्चों की मौत पर डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- सुबूत दें अखिलेश यादव
Fri, 03 Jan 2020 05:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jan 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का विरोध करने पर यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश प्रदेश की जनता को गुमराह कर विकास की योजनाओं से वंचित कर देना चाहते हैं। जनसंख्या रजिस्टर विकास योजनाओं का आधार है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने नागरिकता कानून का विरोध करने पर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को सम्मान देना, उन्हें पेंशन देना सपा के डीएनए में है। उन्होंने आतंकियों का भी सम्मान किया है। प्रदेश में किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जांच प्रक्रिया चल रही है। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सपा के नेता रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को भी नागरिकता देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सपा सरकार में 400 से ज्यादा दंगे हुए थे। हिंसक वारदातों में 62 से ज्यादा पुलिसकर्मी शहीद हुए। वह इन मसलों पर कभी नहीं बोलते। वहीं, गोरखपुर में गलत दवा देने से करीब एक हजार बच्चों की मौत के आरोप पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें सुबूत देने चाहिए। सूची प्रस्तुत करें, झूठा आरोप न लगाएं। जापानी इंसेफेलाइटिस पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के साथ कांग्रेस भी उपद्रवियों को सम्मानित करने की बात कह रही है। उन्हें वकील मुहैया करवाने की बात करती है। इससे संविधान का उल्लंघन होता है।