{"_id":"65115dacc8fbbf4a0704f1b3","slug":"deputy-cm-brajesh-patahak-speaks-on-opposition-alliance-india-in-barabanki-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्ता लोलुपों का समूह, ये कुर्सी के लिए लड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्ता लोलुपों का समूह, ये कुर्सी के लिए लड़ रहा
Mon, 25 Sep 2023 03:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Sep 2023 03:45 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्ता लोलुपों का एक समूह है। जो कि कुर्सी पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के चिनहट देवा रोड पर नारायण सेवा संस्थान में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रतिभाग करने पहुंचे। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं। जनता का भरोसा लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष केवल सत्ता और कुर्सी पानी के लिए लड़ रहा है। सत्ता के लोलुप लोगों के समूह को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी क्योंकि जब इनका शासन था तब प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर था। इस संगठन में भ्रष्टाचार करने वाली सभी पार्टियां और नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। आज जी 20 के समापन के बाद दुनिया में भारत का परचम शिखर की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रमेश विधूड़ी प्रकरण: डिप्टी सीएम केशव बोले, मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति कर रहा विपक्ष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ : भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सिविल अस्पताल पहुंचे एमएलए
महिला आरक्षण पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री ने आज दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी आधी आबादी को बराबर का हिस्सा देता है। यह पहली बार संभव हुआ है कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए बिल पास कराया गया। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसको लेकर कोई पैनिक स्थिति नहीं है। हम लगातार सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, प्लेटलेट्स और बेड उपलब्ध हैं।
पंचायतीराज और शिक्षा समेत 13 विभागों का समंवयबनाकर संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मच्छरजनित रोग न पनपने पाएं। आमजन से अनुरोध है कि आसपास जलभराव कतई न होने दें। जहां भी ऐसी स्थिति देखें, उसकी सूचना संबंधित विभागों को दें। जिला अस्पताल व इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त होने के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर कोई स्पेसिफिक शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्थाओं में काफी सुधार आया है लोगों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। अव्यवस्थाओं पर आज ही समीक्षा कर कार्रवाई करेंगे।