फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Patahak says health department is prepare for Mahakumbh 2025.

Mahakumbh 2025: उप मुख्यमंत्री बोले- महाकुंभ के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार, अफसरों को किया निर्देशित

Tue, 10 Dec 2024 05:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2024 05:52 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Patahak says health department is prepare for Mahakumbh 2025.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाकुंभ-2025 में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है। महाकुंभ में इस बार लगभग 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। हमें अपनी तैयारी दुरुस्त रखनी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने मंगलवार को एनेक्सी सभागार में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों एवं प्रयागराज के स्वास्थ्य अफसरों को वर्चुअल बैठक में निर्देशित किया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने महाकुंभ को लेकर कमर कस ली है। इस वर्ष मेला स्थल का क्षेत्रफल भी बढ़ा है। प्रयागराज में सरकारी एवं प्राइवेट स्तर पर करीब छह हजार बेडों की व्यवस्था की गई है। इनमें 360 बेड मेला स्थल पर, 25-25 बेड के दो अस्पताल अरैल और झूसी में, 20-20 बेड के दो अस्पताल एवं दस-दस बेड के अतिरिक्त अस्पतालों की स्थापना की गई है। मेला स्थल के अलावा तीन हजार बेड सरकारी अस्पतालों में और इतने ही बेड प्राइवेट अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर उपलब्ध करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि अस्पतालों में इलाज से इतर टेली आईसीयू के माध्यम से भी मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न सहित कई मुद्दे उठाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट के जज के बयान पर घमासान: विहिप ने दी प्रतिक्रिया - अगर उन्होंने ऐसा कहा तो भी हम क्षमाप्रार्थी नहीं


125 एंबुलेंसों की होगी तैनाती 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि मेलास्थल पर 125 एंबुलेंसों की तैनाती की गई है। इनकी 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। पहली बार महाकुंभ में अस्पताल प्रबंधकों की तैनाती की जा रही है, जो मरीजों की सेवा में हर समय उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि मेला परिसर के सभी सेक्टरों में चिकित्सकीय हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है।


24 घंटे चिकित्सक रहेंगे तैनात 
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। 291 एमबीबीएस एवं विशेषज्ञ डॉक्टर, 90 आयुर्वेदिक एवं यूनानी तथा 182 स्टाफ नर्सों को तैनात किया जाएगा। अस्पतालों में महिला, पुरुष एवं बच्चा वार्ड अलग-अलग तैयार किए जा रहे हैं। महाकुंभ में नेत्र कुंभ का भी आयोजन किया जाएगा जिसके तहत तीन लाख से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। 

डिजास्टर कंट्रोल रूम की होगी स्थापना
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 125 एंबुलेंसों के अलावा सात रिवर एंबुलेंस एवं एक एयर एंबुलेंस भी मेला स्थल पर तैनात रहेगी। डिजास्टर कंट्रोल रूम की भी स्थापना होगी। 15 दिसंबर से मॉक ड्रिल कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुजुर्गों के लिए मेलास्थल पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। हर तरह की दवाएं इन अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

चिकित्सकों की विशेष ट्रेनिंग
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुंभ के लिए चिकित्सकों एवं चिकित्सकीय स्टाफ की विशेष ट्रेनिंग कराई जा रही है। पहली बार चिकित्सकों की एक टीम को नरौरा स्थित एटॉमिक पावर स्टेशन पर केमिकल, बायलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लीयर एवं एक्सप्लोसिव (सीबीआरएऩई) की ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ की भी ट्रेनिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed