फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Patahak comments on Akhilesh Yadav.

UP: सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है... डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर शायराना तंज

Sun, 24 Nov 2024 07:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार परेशान हो गया है। अखिलेश यादव हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Patahak comments on Akhilesh Yadav.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को दिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि 'सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है, सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है।' उन्होंने कहा कि सपा के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है और अखिलेश यादव इस हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। डिप्टी सीएम रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के नेता गुंडई और अराजकता के लिए जाने जाते हैं। कन्नौज, अयोध्या और करहल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब सपा के नेता दलित और ओबीसी महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं, तब अखिलेश यादव की जुबान नहीं खुलती है। सपा नेताओं का ध्यान केवल माफियागीरी, संपत्तियों पर कब्जा और महिलाओं की इज्जत-आबरू को खतरे में डालने पर रहता है। अखिलेश झूठे वादों से जनता को भ्रमित करते हैं। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में संविधान पर खतरा बता जनता को बरगलाया और महिलाओं को 8-8 हजार रुपए देने की बात कही थी। जनता इनकी असलियत जानती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: 'बंटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं' का नारा चला, योगी की आक्रामक छवि से फायदा; ऐसी रही रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव परिणाम: सीएम के काम पर लगी मुहर, दो सीटों पर सिमटी सपा, कहीं 31 तो कहीं 33 साल बाद जीती भाजपा


संविधान की बात करने वाली सपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमेशा हमला किया है। इनको लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। लोकसभा चुनाव में ईवीएम अच्छी थी तब निर्वाचन आयोग अच्छा काम कर रहा था। इनका मूल वोटर इनसे दूर जा चुका है। पिछड़ा और दलित समाज सपा को छोड़ चुका है। मुसलमान को भी यह सिर्फ वोटर समझते है। कुदरंकी में इनके प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। एसी कमरों में बैठकर राजनीति करने वाले लाल टोपी वालों के काले कारनामे जनता जान चुकी है।

किसी अल्पसंख्यक को सीएम बनाएंगे अखिलेश
उन्होंने सवाल किया कि अल्पसंख्यकों के वोट के सहारे सत्ता में आने वाली सपा के मुखिया अखिलेश यादव क्या कभी किसी अल्पसंख्यक को मुख्यमंत्री बनाएंगे। सपा केवल वोट लेकर ठगने का काम करती है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और लोक कल्याण के बेहतर कार्य हो रहे हैं। प्रदेश तेजी से विकास के पथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed