फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister's orders: 15 CHCs will run on PPP model, efforts to provide better treatment to patients

उप मुख्यमंत्री ने दिए आदेश : पीपीपी मॉडल पर चलेंगी 15 सीएचसी, मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का प्रयास

Mon, 17 Oct 2022 06:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसित की जा सकें।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister's orders: 15 CHCs will run on PPP model, efforts to provide better treatment to patients
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाया जाएगा। इन अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सहित सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सीएचसी का चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसित की जा सकें। इन सीएचसी पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड संबंधी जांच आदि की व्यवस्था पीपीपी मॉडल पर की जाएगी। जबकि यहां पहले से कार्यरत चिकित्सक व कर्मचारी मरीजों की सेवा में लगे रहेंगे। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्हें जांच के लिए निजी केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। इन सीएचसी पर मरीजों को सभी सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी। जबकि जांच सुविधा देने वाली फर्म को सरकार की ओर से भुगतान किया जाएगा। अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधआएं मरीज को पहले की तरह मिलती रहेंगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत पहले चरण में 15 सीएचसी चुनी गईं हैं। यहां पीपीपी मॉडल पर सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे अवस्थापना सुविधाओं का पूरा लाभ मरीजों को देने की कोशिश है। इस संबंध में प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री


ये सीएचसी पीपीपी मॉडल पर चलेंगी
जिला                     सीएचसी का नाम

कुशीनगर                  खड्डा सीएचसी
वाराणसी                   गजोखर
श्रावस्ती                    मल्हीपुर
चित्रकूट                    राजापुर
लखनऊ                    नगराम
 गोरखपुर                   बेलाघाट
 महाराजगंज              अड्डा बाजार
लखीमपुर खीरी          चंदन चौकी
बहराइच                    विशेश्वरगंज
चन्दौली                         भोगवारा
फतेहपुर                          दपसौरा  
बलिया                              सुखपुरा
सोनभद्र                              बभनी
बलरामपुर                          खजुरिया
सिद्धार्थनगर                       सिरसिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed