फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister reached the Trauma Center to know the condition of the student.

Lucknow News: छात्रा का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे उप मुख्यमंत्री

Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister reached the Trauma Center to know the condition of the student.
छात्रा से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। 
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली छात्रा का हाल जाना। उन्होंने केजीएमयू प्रशासन को सभी विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति जानने और समय-समय पर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दोपहर में ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां एमडी छात्रा से बात की और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इसी बीच केजीएमयू कुलपति भी पहुंच गईं। उपमुख्यमंत्री ने कुलपति से विवि के सभी विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति का ध्यान रखने के लिए कहा और काउंसलिंग के भी निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने छात्रा के परिजनों से भी बात की। अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों से इलाज के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




उपमुख्यमंत्री ने पूछा, कितने घंटे ड्यूटी करते हैं रेजिडेंट

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों से संबंधित सवाल किया। उन्होंने पूछा कि रेजिडेंट की कितनी मांगें पूरी हुई हैं। असल में कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के बाद हुई हड़ताल के समय रेजिडेंट की कई मांगें पूरी करने पर सहमति बनी थीं। केजीएमयू प्रशासन ने इनमें से 80 फीसदी मांगें पूरी होने का दावा किया था। इस दौरान उन्होंने रेजिडेंट के ड्यूटी घंटों को लेकर भी सवाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज होगी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक

उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद केजीएमयू प्रशासन ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इसमें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ ही केजीएमयू के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।





वेंटिलेटर से हटाई गई छात्रा

ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस प्रो. प्रेमराज ने बताया कि छात्रा की हालत बेहतर है और उसे वेंटिलेटर हटा लिया गया है।

यह था मामला

केजीएमयू में एमडी मेडिसिन प्रथम वर्ष की छात्रा ने 14 जनवरी को छात्रावास की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी। सुसाइड नोट में छात्रा ने अच्छी डॉक्टर न बन पाने की बात लिखी थी। इसके बाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने रेजिडेंट डॉक्टरों पर काम के दबाव व लगातार ड्यूटी करने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed