{"_id":"5b742f5142c79252595a8239","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-inaugrates-harbal-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हर्बल मार्ग का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हर्बल मार्ग का किया शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Aug 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य।
- फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लखनऊ में हर्बल मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित स्थान पर हर्बल पौधे लगाए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि प्रदेश के सभी मण्डलों में एक-एक मार्ग का चयन किया गया है। जिसे हर्बल मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। लखनऊ मण्डल में इस कार्य के लिए 'चन्द्रिका देवी मार्ग से बीकेटी मार्ग' को चुना गया है।
विज्ञापन
इन मार्गों का उद्देश्य ऐसे औषधीय पौधे लगाकर उनका संवर्धन करना है जिससे कि त्वचा रोग, अस्थमा, कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज किया जा सके।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कई नेता व अफसर मौजूद रहे।