फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy chief minister dinesh sharma speaks in BJP's anusuchit jati morcha meet.

चौकीदार चोर है के जवाब में भाजपा का नया नारा, 'पीएम हमारा प्योर है, नामदार चोर है'

Sun, 30 Dec 2018 04:40 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 30 Dec 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister dinesh sharma speaks in BJP's anusuchit jati morcha meet.
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस द्वारा 'चौकीदार चोर है' का नारा दिये जाने पर कहा कि हमारा नया नारा है कि 'पीएम हमारा प्योर है, नामदार चोर है।' उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजाजी राबर्ट वाड्रा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार अब भी साधारण तरह से रह रहा है जबकि दूसरी तरफ जीजा जी चार करोड़ रुपये लेकर हरियाणा गए और दो हजार करोड़ रुपये के मालिक हो गए। उनका पूरा परिवार नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर है। पीएम मोदी देश के गरीबों के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो चौकीदार बनकर काम कर रहा है। उसे चोर कहा जा रहा है। ये तो चोर मचाए शोर जैसा काम हो रहा है। इसलिए हमारा नया नारा है- 'पीएम हमारा प्योर है, नामदार चोर है।'
विज्ञापन


डिप्टी सीएम लखनऊ के विश्वेसरैया हाल में भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में पासी समाज के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा हिंदू समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। जबकि भाजपा ने पासी समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। आज भाजपा में पासी समाज के 17 विधायक व छह सांसद हैं। पासी समाज लड़ाकू कौम है और देश के लिए लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि पा का मतलब पंजा और असी का मतलब तलवार। जो पंजा तलवार उठा ले वो पासी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि अंग्रेजों ने जरायम एक्ट बनाया था। जिसके कारण पासी समाज के लोगों को शहीद होना पड़ा। मसूरिया दीन पासी ने नेहरू से मिलकर एक्ट हटवाने की बात कही थी लेकिन नहीं हटाया गया। जब मसूरिया दीन ने अनशन किया तब इसे हटाया गया।

लखनऊ में लगेगी उदा देवी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा

इस मौके पर सांसद कौशल किशोर ने कहा कि लखनऊ में पासी समाज वीरांगना ऊदा देवी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगाएगा। जिसके लिए हर पासी से लोहा मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed