फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy chief minister dinesh sharma press conference.

यूपी बोर्डः 30 अप्रैल तक आएगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम

Mon, 28 Jan 2019 06:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister dinesh sharma press conference.
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 7 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस बार 30 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने के बाद पहली बार बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र नए पैटर्न पर होगा।

विज्ञापन


हेराफेरी रोकने के लिए सभी कॉपियों पर बारकोडिंग होगी और उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर रोल नंबर भी लिखना होगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी। वे सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के दो विषय और इंटरमीडिएट के कुल 39 विषयों में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र भी एनसीईआरटी के पैटर्न पर बनाए गए हैं। प्राचीन भारतीय वैदिक गणित और योग शिक्षा को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


41 ट्रेड्स विषयों एवं कृषि को छोड़कर सभी वर्गों के सभी विषयों में दो प्रश्न पत्रों के स्थान पर एक प्रश्न पत्र होगा। इससे प्रश्न पत्रों की संख्या 308 से घटकर 269 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 58,06,922 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

सख्ती से रोकेंगे नकल

deputy chief minister dinesh sharma press conference.
डेमो
इनमें हाई स्कूल के 3195603 तथा इंटरमीडिएट के 2611319 परीक्षार्थी हैं। हाई स्कूल परीक्षा 7 से 28 फरवरी तक 14 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा 7 फरवरी से 2 मार्च तक 16 कार्यदिवस में पूरी होगी। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय से नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका फोन स्वीच ऑफ रहता है। फोन पर सही जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने पांडेय को बोर्ड परीक्षा के दौरान सजग रहने की सख्त हिदायत दी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नकल रोकने के लिए इस बार पहले से ज्यादा ठोस कदम उठाए गए हैं। कहीं भी नकल पकड़ी गई तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नकल माफिया सरकार के टारगेट पर हैं। संदिग्ध कोचिंग सेंटर्स और प्रिटिंग प्रेस पर भी नजर है।

परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी और परीक्षार्थियों की तलाशी व संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बीते साल की तुलना में 9,15,846 परीक्षार्थी कम हुए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 8354 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1314 केंद्रों को संवेदनशील और 448 को अति संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किया गया है। इन केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू के जरिए नजर रखी जाएगी। 
 

लोकसभा चुनाव बाद होंगे शिक्षकों के तबादले

deputy chief minister dinesh sharma press conference.
डेमो - फोटो : amar ujala
डॉ. शर्मा ने कहा कि राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो गया है। 1-2 फरवरी को लोक सेवा आयोग ने परीक्षा रखी है। अगले शैक्षिक सत्र में जुलाई तक सभी स्कूलों में शिक्षक मिल जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षकों के तबादले लोकसभा चुनाव के बाद किए जाएंगे। ऑनलाइन तबादला आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। 15 दिन में तबादलों की कार्यवाही पूरी की जाएगी। 30 जून तक तबादले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पढ़ाई के साथ नौकरी भी मिलेगी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बच्चों को पढ़ाई से साथ ही व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर नौकरी भी दिलाएगी। पहले चरण में सरकार ने एचसीएल के साथ अनुबंध किया है। अन्य संस्थानों से भी अनुबंध किया जाएगा। इंटरमीडिएट में विज्ञान संकाय में अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी एचसीएल में पंजीकरण के लिए आवेदन करेंगे।

एचसीएल में पंजीकरण के साथ ही विद्यार्थी को 10 हजार रुपये महीने मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। एचसीएल विद्यार्थियों को ट्रेनिंग भी देगा। 15 माह बाद एसचीएल राजस्थान के बिट्स पिलानी में ई लर्निंग कोर्स में बच्चों को एमएससी कंप्यूटर साइंस पढ़ाएगा। परीक्षार्थियों की 50 फीसदी फीस एचसीएल अदा करेगा। ई लर्निंग कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को 2.20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज भी दिया जाएगा। 

नकल कराने में लिप्त लोगों पर लगाएं रासुका

3 फरवरी को  मॉडल डिग्री कॉलेजों का लोकार्पण
डॉ. शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी 3 फरवरी को एटा, बुलंदशहर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, श्रावस्ती, सहारनपुर व सीतापुर राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेजों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण करेंगे। 

मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय ने सोमवार को समीक्षा बैठक में कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी दशा में नकल न हो। नकल कराने में लिप्त लोगों पर रासुका की कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed