{"_id":"5a0098ef4f1c1bc9678b9eb8","slug":"deputy-chief-minister-dinesh-sharma-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में भी लोकसभा व विधानसभा की तरह भाजपा की लहर: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में भी लोकसभा व विधानसभा की तरह भाजपा की लहर: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जुलूस में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने मेयर और 60 पार्षद पदों पर नामांकन को लेकर शहर में शक्ति प्रदर्शन कर ताकत दिखाई। गुलाबबाड़ी से भाजपा के निकले जुलूस का नेतृत्व खुद उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इसमें सांसद, विधायक समेत संघ और विहिप के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगमों में भी भाजपा की मौजूदगी हो। मुझे लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी भाजपा की लहर दिखाई दे रही है। केंद्र में प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में भी जरूरी है कि भाजपा की सरकार हो जिससे कि विकास में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
भाजपा का नामांकन जुलूस दोपहर करीब 12 बजे गुलाबबाड़ी मैदान से निकला। इसमें मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय समेत सभी 60 वार्डों के प्रत्याशी शामिल रहे। मुख्य शहर व उससे जुड़े इलाके जाम से हांफते नजर आए। इससे खरीदारी से लेकर अस्पताल व स्कूल आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। भाजपा के जुलूस को तहसील पहुंचने पर भीड़ का दबाव और बढ़ गया। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। रीडगंज, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होता हुआ जुलूस करीब 2:30 बजे तहसील कार्यालय पर पहुंचा, जहां मेयर व पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
‘राम मंदिर निर्माण हम सबका सपना’
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अयोध्या विवाद पर कहा कि राम मंदिर निर्माण हम सबका सपना हैं। लेकिन ये कोर्ट के निर्णय या आपसी सहमति से पूरा होगा।