फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deposit the National Flag on given place.

अच्छी पहल: तिरंगे की शान में न हो कोई गुस्ताखी... अगर सहेज कर रखने में दिक्कत है तो यहां जमा कराएं

Wed, 17 Aug 2022 03:57 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Aug 2022 03:57 PM IST
सार

अमृत महोत्सव के बाद भी झंडे की शान को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस कार्य में कुछ संस्थाएं आगे आई हैं। अगर तिरंगे को सहेज कर रखने में कोई दिक्कत हो तो किसी भी सरकारी विभाग, ला मार्ट गर्ल्स, नगर निगम कार्यालय और आईओसी के पेट्रोल पंपों पर ससम्मान जमा करा सकते हैं

विज्ञापन
Deposit the National Flag on given place.
- फोटो : Social Media

विस्तार

अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा फहराया गया। तिरंगे की शान और सम्मान अमृत महोत्सव के बाद भी बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह सब तभी होगा जब तिरंगे को उतारने के बाद पूरे सम्मान से सहेज कर रखें। शहर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थान आगे आए हैं जो तिरंगे को सहेजने के लिए तैयार हैं। शहरवासी इन संस्थानों के पास ससम्मान तिरंगे को जमा करा सकते हैं। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि जिसे भी राष्ट्रध्वज को सहेज कर रखने में किसी भी प्रकार की कठिनाई है वह किसी भी सरकारी कार्यालय में उसे जमा करा सकता है। ताकि राष्ट्रध्वज को  सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन


राष्ट्रध्वज को सहेज कर रखने के लिए लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज ने भी कदम बढ़ाया है। प्रिंसिपल आश्रिता दास ने बताया कि शहरवासी विद्यालय के कार्यालय में राष्ट्रध्वज को जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन से व्हाट्सएप नंबर 6307609503 पर कोई भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि यदि राष्ट्रध्वज अच्छी स्थिति में हुआ तो उसे दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सहेज कर रखा जाएगा। यदि कटा-फटा हुआ तो उसे सम्मान के साथ डिस्पोज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक झंडे स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि राष्ट्रध्वज उतारने के बाद निगम में जमा किया जा सकता है। महापौर संयुक्ता भाटिया का कहना है कि तिरंगे को इधर-उधर न फेंकें। जो तिरंगे को सहेज कर नहीं रख पा रहे हैं वे इसे नगर निगम को सौंप सकते हैं। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई जोनल कार्यालय पर आकर झंडा देता है तो वह उसे लेकर सम्मानपूर्वक रख लें। वहीं, इंडियन ऑयल कंपनी भी इस पुनीत कार्य में आगे आई है। कंपनी के राज्य प्रमुख संजीव कक्कड़ ने बताया कि कंपनी के पेट्रोल पंपों पर 19 अगस्त तक झंडा जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी इस काम में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नियम: जिस तरह से झंडा फहराने के नियम हैं उसी तरह से उसके बाद रखरखाव के भी नियम हैं। झंडा उतारने केबाद उसे अपने पास अच्छे से सहेज कर सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। यदि बड़ा कपड़े का झंडा है तो उसे करीने से तह कर सम्मानपूर्वक साफ-सुथरे स्थान पर रखना चाहिए। झंडे के इस्तेमाल के बाद उसे फेंकना नहीं चाहिए। यदि झंडा कट गया या फट गया हो तो भी उसे फेंकने के बजाय सरकारी संस्थान जहां झंडे एकत्रित होते हों, उन्हें सौंप देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed