फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Department forgot to put seeds, poaching of fish is going on indiscriminately

Lucknow News: बीज डालकर भूला विभाग, धड़ल्ले से हो रहा मछलियों का शिकार

Tue, 30 Apr 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Department forgot to put seeds, poaching of fish is going on indiscriminately
प्रतिबं​धित जाल से मछली का ​शिकार करते मछुवारे।  - फोटो : संवाद
जमुनहा (श्रावस्ती)। मत्स्य विभाग लाखों रुपये खर्च कर राप्ती नदी सहित नहरों में मत्स्य बीज डलवा रहा है। जबकि शिकारी प्रतिबंधित जाल लगा कर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। ध्यान न देने से शिकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

मत्स्य पालन विभाग प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च कर विभिन्न प्रजातियों के मत्स्य बीज राप्ती नदी सहित नहरों में डाल रहा है। वहीं लाखों रुपये अनुदान देकर मत्स्य पालकों को मछली पालने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा व संरक्षा का कोई इंतजाम न होने का लाभ मछुआरे उठा रहे हैं। जो प्रतिबंधित जाल लगा कर राप्ती नदी सहित नहरों में मछलियों का शिकार कर रहे हैं। शिकारी बड़ी मछली ही नहीं मत्स्य बीज को भी फंसा कर निकाल लेते हैं और सुखाकर उसका उपयोग करते हैं। इससे जहां एक तरफ लाखों मत्स्य बीज नष्ट हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इससे उठने वाली बदबू से लोगों का चलना दूभर है। ऐसा ही कुछ सोमवार को भकला नाला में देखने को मिला। जहां मछुआरे प्रतिबंधित जाल से मछलियों का शिकार कर रहे थे।
विज्ञापन


विभागीय कर्मियों की शह पर हो रहा शिकार
जमुनहा क्षेत्र में स्थित नहर व राप्ती नदी सहित भकला नाला में खुले आम मछलियों का शिकार किया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक सिंचाई विभाग के कर्मचारी इन शिकारियों से लाभ लेकर उन्हें आखेट की अनुमति दे रहे हैं। ऐसे में जहां इन नदी-नालों में मत्स्य बीज का संकट हो रहा है। वहीं शासन की मंशा भी पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भकला नाले में कई बार दिखे घड़ियाल, बेखौफ है शिकारी
जिले में मौजूद मुख्य सरयू योजक नहर सहित राप्ती नदी व भकला नाले में पूर्व में कई बार घड़ियाल देखे जा चुके हैं पर मछुआरे बेखौफ नदी व नहर से मछलियों का शिकार कर रहे हैं। कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं।

एसडीएम जमुनहा व सहायक निदेशक मत्स्य को मौके पर भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो शिकारियों पर कार्रवाई होगी। - अमरेंद्र कुमार वर्मा एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed