{"_id":"f90e69c911f6c2e0da1d2bb93682adae","slug":"dentist-arrested-in-fake-currency-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोटों के खेल में हुए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोटों के खेल में हुए कई खुलासे
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Fri, 11 Apr 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में रखे गए छुटभैया नेता ने विकासनगर के एक डेंटिस्ट का नाम लेते हुए उसे दो लाख रुपये के जाली नोट देने की बात कही है।
विज्ञापन
इस पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने जैसे ही डेंटिस्ट को उठाया, एसएसपी समेत कई अफसरों के फोन घनघनाने लगे। इसे नजरअंदाज करते हुए एटीएस, सर्विलांस सेल, एलआईयू समेत खुफिया एजेंसियों ने बंद कमरे में डेंटिस्ट से पांच घंटे तक पूछताछ की।
पुलिस की मानें तो विकासनगर के सेक्टर -5 में क्लीनिक, स्पा और जिम चलाने वाले डेंटिस्ट ने कई राज उगले हैं। पुलिस उसकी तस्दीक करा रही है।
हालांकि उसके पास से जाली नोटों की बरामदगी नहीं होने के कारण कानूनी अड़चनों के चलते उसे बुलाने पर आने की शर्त पर छोड़ दिया।
इंदिरानगर के छुटभैया नेता ने पुलिस को बताया था कि डेंटिस्ट ने उससे दो लाख के जाली नोट मंगाए थे। उसे बजरंगी के जरिये ही डॉक्टर को नोटों की खेप पहुंचवाई थी।
विज्ञापन
इससे पहले इंदिरा नगर के रहने वाले इस नेता ने दो सफेदपोश नेताओं का भी नाम लिया था। पुलिस डॉक्टर और सफेदपोशों समेत कई पर नजर रखे हैं।
इस बीच, पुलिस ने आईएसआई एजेंट के साथी राजीव उर्फ राजू यादव को बृहस्पतिवार को पंजाब में दबोच लिया।
महानगर में पकड़ गए तस्कर बजरंगी ने बताया था कि राजू ने ही उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के मालदा में रहने वाले आईएसआई एजेंट सोनू से कराई थी। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन