फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dengue patients found

Lucknow News: डेंगू के चार मरीज मिले, 18 बुखार पीड़ित भर्ती

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
dengue patients found
रायबरेली। डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। डेंगू के चार और मरीज मिले हैं। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 18 लोगों को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने से इमरजेंसी वार्ड के बेड कई दिन से भरे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को अवकाश के चलते दोपहर 12 बजे तक थी, लेकिन भीड़ को देखते हुए चिकित्सकों ने दोपहर बाद दो बजे तक का मरीजों का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने कई मरीजों की जांच भी कराई। अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में नजमा (24), अश्वनी (10), संतोषी देवी (50) और उमातुम (38) डेंगू पीड़ित मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा बुखार पीड़ित रामादेवी (35), अनिल कुमार (66), श्रवण कुमार (21), उमर (9), सुंदारा (89), अमन (18), आदर्श (25), अनारकली (40), संगीता (52), अफसरी बानों (65), सोनाली (8), राम कुमार (49), सुंदरलाल (82), शाहजहां (64) और साधना (60) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि अवकाश के बाद भी शुक्रवार को ओपीडी में दो बजे तक मरीज देखे गए। इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed