फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue increasing, 60 more sick

Lucknow News: बढ़ रहा डेंगू, 60 और बीमार

Sat, 05 Oct 2024 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dengue increasing, 60 more sick
बलरामपुर अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज।
लखनऊ। डेंगू का ग्राफ राजधानी में तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 60 नए मरीज मिले। इसके अलावा मलेरिया और चिकनगुनिया के भी केस सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि शुक्रवार को मलेरिया के पांच और चिकनगुनिया के चार मरीज मिले हैं। जनवरी से अब तक डेंगू के 660, मलेरिया के 414 और चिकनगुनिया के 60 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 1353 घरों में विभाग की टीमों ने जायजा लिया। मच्छर पनपने के हालात मिलने पर 12 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, डेंगू के सबसे अधिक 10-10 मरीज अलीगंज, आलमबाग में मिले। इंदिरानगर में नौ, चौक में आठ केस सामने आए। बाजारखाला में पांच, हजरतगंज, गुडंबा व बीकेटी में चार-चार, ऐशबाग, कैसरबाग और सरोजनीनगर में दो-दो मरीज मिले। इनके अलावा मलेरिया के पांच मरीज मिले हैं। इनमें इंदिरानगर में दो, कैसरबाग, बाजारखाला व चौक में एक-एक मरीज मिला है। चिकनगुनिया के चार मरीजों में इंदिरानगर में दो, अलीगंज व चौक में एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्यों जरूरी है सतर्कता

बीते 11 दिनों के आंकड़ों पर जरा गौर कीजिए। 24 सितंबर से 04 अक्तूबर तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 342 पहुंच गई है। इनमें एक अक्तूबर को 62 और चार अक्तूबर को मरीजों की संख्या 60 रही।




सुबह पांच से सात होगा एंटीलार्वा का छिड़काव, फॉगिंग

नगर आयुक्त ने सुबह पांच से सात बजे तक फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश सफाई निरीक्षको को दिए हैं। शुक्रवार देर शाम इसे लेकर उन्होंने बैठक की। इसमें सफाई के लिए हर जगह विशेष अभियान चलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed