फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue controlled, malaria uncontrolled in the city

Lucknow News: शहर में डेंगू नियंत्रित, मलेरिया अनियंत्रित

Tue, 09 Sep 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dengue controlled, malaria uncontrolled in the city
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। शहर में सितंबर माह शुरू होने बाद भी डेंगू अभी कंट्रोल में है। इसके इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे हैं, मगर मलेरिया अनियंत्रित है। अस्पतालों में हर दिन तीन से चार नए मामले सामने आ रहे हैं। अगस्त में मलेरिया का आंकड़ा सैकड़ा पार गया था। ऐसे में इस माह मलेरिया और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अफसरों का कहना है कि मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए हर दिन 150-200 नमूने आ रहे हैं। इसमें डेंगू का अभी तक एक ही मामला सामने आया था। हालांकि, एलाइजा जांच में वह रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी। बीते माह अस्पताल में हुई जांच में करीब 70 से अधिक मरीज मलेरिया पॉजिटिव आए हैं। सिविल अस्पताल में आंकड़ा 20 के पार था। लोकबंधु में दस मरीज पॉजिटिव मिले हैं। रानीलक्ष्मीबाई, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों का रिकाॅर्ड मिलाकर अगस्त में 105 मलेरिया के रोगी मिले हैं। वहीं, जनवरी से अब तक यह संख्या 396 हैं, जबकि डेंगू का आंकड़ा जनवरी से अब तक 108 है।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि डेंगू अभी तक पूरी तरह से काबू में है, मगर मलेरिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि मलेरिया का प्रकोप अभी तेज है। संवेदनशील इलाकाें में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति संवेदनशील इलाकों में हो रहा दवाओं का छिड़काव

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है बीमारी के लिहाज से अति संवेदनशील इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि मलेरिया को नियंत्रित किया जा सके। फैजुल्लागंज, खदरा, इंदिरानगर का लवकुश नगर, ठाकुरगंज के कई संवेदनशील इलाकों में दवाओं के छिड़काव के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed