फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dengue alert in UP, 27 district sensitive

डेंगू से सावधान, जानें किन जिलों में है ज्यादा खतरा

Sun, 13 Sep 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Sep 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
dengue alert in UP, 27 district sensitive

डेंगू के लिहाज से संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए लखनऊ समेत 27 जिलों में से 22 में इसके मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार इन जिलों को अलर्ट किया है। इन जिलों में 10 बेड डेंगू के मरीजों के लिए रिजर्व रखने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक सूबे में तीन मरीजों की मौत इससे हुई है। जबकि 195 मरीजों में इस रोग की पुष्टि हुई है। डेंगू के सबसे ज्यादा 50 मरीज गाजियाबाद में मिले हैं।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में 48, कानपुर नगर में 43 तो लखनऊ में 13 मरीजों में इसकी पुष्टि हो गई है। इलाहाबाद, जौनपुर, उन्नाव, सीतापुर व बरेली में भी चार से छह डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद जिले के एक-एक मरीज की इसकी चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। जबकि पिछले साल के पूरे सीजन में 200 लोग ही डेंगू की चपेट में आए थे। यही नहीं एक भी रोगी की मौत इससे नहीं हुई थी।

इन संवेदनशील 27 जिलों में जांच भी फ्री

dengue alert in UP, 27 district sensitive
सरकार ने सभी 27 संवेदनशील जिलों में मच्छरों की रोकथाम के लिए रसायन का छिड़काव करने के लिए कहा है।

इन जिलों के जिला अस्पतालों में डेंगू की निशुल्क जांच की सुविधा मुहैया करा दी गई है। बुखार से प्रभावित जिलों में निदेशक स्तर के अफसरों को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि कानपुर नगर में 800 लोगों की अब तक जांच हो चुकी है। इसमें 43 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी जिलों में विशेष सतर्कता रखने के लिए कहा गया है।


ये हैं संवेदनशील जिले
लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, मुरादाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमेठी, अंबेडकरनगर, इलाहाबाद, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, बांदा, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महाराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed