फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dence fog for the first time in Lucknow, know about weather prediction.

Weather in UP: दो दिन और घने कोहरे से होगी सुबह की शुरुआत, 23 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड

Tue, 20 Dec 2022 05:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 05:46 PM IST
सार

यूपी में मौसम का तापमान गिरने लगा है। सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 23-24 दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी।

विज्ञापन
Dence fog for the first time in Lucknow, know about weather prediction.
सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में ठंड ने धीरे-धीरे अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सोमवार सुबह 5.30 से 10 बजे तक 50 मीटर दृश्यता रही। शाम चार बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मो. दानिश के मुताबिक, धूप न निकलने से गलन का अहसास होता रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दस बजे के बाद दृश्यता बढ़नी शुरू हुई। शाम चार बजे तक यह 200 से 800 मीटर के बीच रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में आरक्षण पर आज नहीं आया फैसला, हाईकोर्ट में बुधवार को भी जारी रहेगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - काम की खबर: दुकान व फ्लैट खरीदने के लिए बिल्डर को 10 प्रतिशत से ज्यादा रकम न दें, रेरा ने जारी किए नियम


हवाओं की धीमी रफ्तार और निचले स्तर पर एक सतह बन जाने से कोहरा छंट नहीं पाता है तो ऐसे हालात बनते हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक एचआर रंजन के मुताबिक, 23-24 दिसंबर के आसपास बूंदाबांदी से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, बीते साल के मुकाबले अभी ठंड कम ही है। 

पिछले वर्ष इन दिनों में अधिकतम पारा 20 से नीचे और न्यूनतम भी सात डिग्री से लुढ़क गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री रहा। वर्ष 2021 में 20 और 21 दिसंबर को न्यूनतम पारा 5.5 और 5.3 डिग्री दर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed