{"_id":"6733c564786dd44bd1020e98","slug":"demonstration-of-farmers-at-drm-office-lucknow-news-c-13-1-lko1029-949973-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसानों का डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसानों का डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रयागराज में किसानों से अभद्रता करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के दरोगा को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि डीआरएम के कार्रवाई के भरोसे पर प्रदर्शन खत्म किया गया। किसान नेता आशु चौधरी, सरदार गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।
