फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   demonstration against unhealthy food in LU

खराब खाने पर भड़के विधि छात्र, कैंपस गेट में जड़ा ताला, लविवि न्यू कैंपस में छह घंटे तक चला धरना प्रदर्शन

Sun, 05 Sep 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
demonstration against unhealthy food in LU
लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को खराब खाने और अव्यवस्था को लेकर विधि छात्रों का आक्रोश भड़क गया। छात्रों ने लंच के समय न्यू कैंपस के मुख्य व बैक गेट पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। चीफ प्रॉक्टर, चीफ प्रोवोस्ट, डीन आदि से कई चरणों की वार्ता व बहस के बाद भी मामला नहीं सुलझा। अंत में पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। दोपहर 3 बजे शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन रात लगभग 09 बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ महीने से विवि प्रशासन ने मेस संचालक का भुगतान नहीं किया है, जिसकी वजह से खाने की क्वालिटी लगातार खराब होती जा रही है। हालत ये है कि कई बार विद्यार्थी खुद आपस में पैसा एकत्र कर सब्जी, गैस आदि मंगवाते हैं। इतना ही नहीं मेस में बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है। विद्यार्थियों को मेज पर बैठकर खाना खाना पड़ता है। छात्रावास में गंदा पानी आता है, जिसे पीने से विद्यार्थी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

परिसर में बड़ी-बड़ी घास है और आए दिन सांप निकलते हैं। कैंपस में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और न्यू कैंपस के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विवि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। दिनभर विवि प्रशासन के अधिकारी छात्रों को मनाने का प्रयास करते रहे। अंत में पुलिस-प्रशासन ने मध्यस्थता कर मामला सुलझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन के बेटे ने की अभद्रता
पहले विद्यार्थी गेट पर तालाबंदी कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच डीन प्रो. सीपी सिंह का बेटा उधर से वाहन लेकर निकलने की कोशिश करने लगा। इसे लेकर उसकी छात्रों से बहस हो गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और देख लेने की भी धमकी दी। इसे लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ गया। मामला मारपीट तक पहुंचने से पहले प्रॉक्टर आदि शिक्षकों ने बीच-बचाव किया। प्रो. सीपी सिंह ने स्वीकार किया कि दोनों पक्षों से गलती हुई थी।
चीफ प्रॉक्टर की नाराजगी से उलझा मामला
छात्रों के धरना-प्रदर्शन की सूचना पर मुख्य कैंपस से चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार व चीफ प्रोवोस्ट प्रो. नलिनी पांडेय छात्रों से वार्ता के लिए न्यू कैंपस पहुंचे। मगर छात्रों ने गेट नहीं खोला, जिसकी वजह से उन्हें भी गाड़ी से उतरकर अंदर जाना पड़ा। वहीं बातचीत के बीच छात्रों ने ‘वी वांट वीसी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे नाराज चीफ प्रॉक्टर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए वापस लौट आए। इससे मामला और उलझ गया व छात्रों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

प्रोवोस्ट छोड़ेंगे पद, प्रॉक्टर पद से भी हटेंगे
न्यू कैंपस में हाल ही में प्रोवोस्ट व प्रॉक्टर के पद पर डॉ. मोहम्मद अहमद की तैनाती की गई है। उनको लेकर छात्रों में काफी नाराजगी थी। छात्रों की मांग पर देर रात सीओ व चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रोवोस्ट अपना पद छोड़ेंगे। वहीं न्यू कैंपस के प्रॉक्टर पद को लेकर सोमवार को निर्णय होगा। वहीं डीन के बेटे ने भी माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed