फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demise of Maulana Salman Husaini Nadwi

Lucknow News: मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का इंतकाल

Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demise of Maulana Salman Husaini Nadwi
मौलाना सलमान हुसैनी नदवी
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इस्लामी विद्वान, शिक्षाविद और लेखक सलमान हुसैनी नदवी का सोमवार रात दुबग्गा स्थित आवास पर इंतकाल हो गया। वह 72 वर्ष के थे और लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनके निधन से धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
विज्ञापन


वह दारुल उलूम नदवतुल उलमा के वरिष्ठ आलिम थे। उन्होंने अपने पीछे पांच बेटे, तीन बेटियों और पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ा है। हजारों लोगों ने उनके जनाजे को कंधा दिया। उन्हें शाम पांच बजे मलिहाबाद के कटौली स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया। वह इस्लामी शिक्षा, सीरत-ए-नबवी और उम्मत की एकता पर अपने गहन विचारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दशकों तक दारुल उलूम नदवतुल उलमा में अध्यापन किया। उनकी अरबी, उर्दू और हिंदी में अनेक पुस्तकें प्रकाशित हुईं। वह अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य भी रहे।
विज्ञापन


बौद्धिक और धार्मिक क्षति
मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव कल्बे जवाद ने उनके निधन को उम्मत-ए-इस्लाम की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सलमान हुसैनी नदवी ने कुरआन और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं का संदेश पहुंचाया। उन्होंने जीवनभर इस्लाम विरोधी प्रचार का जवाब दिया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर तकफीरी और नासिबी विचारधारा का विरोध किया। उनके स्पष्ट विचार हमेशा याद किए जाएंगे।

मौलाना सलमान हुसैनी नदवी

मौलाना सलमान हुसैनी नदवी

मौलाना सलमान हुसैनी नदवी

मौलाना सलमान हुसैनी नदवी

मौलाना सलमान हुसैनी नदवी

मौलाना सलमान हुसैनी नदवी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed