फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demanded 50 thousand rupees from two officers by putting photo of Principal Chief Conservator of Forest

Lucknow News: प्रधान वन मुख्य संरक्षक की फोटो लगाकर दो अफसरों से मांगे 50 हजार

Sat, 21 Sep 2024 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Demanded 50 thousand rupees from two officers by putting photo of Principal Chief Conservator of Forest
लखनऊ। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप नंबर पर प्रधान वन मुख्य संरक्षक (पीसीसीएफ) का नाम और फोटो का इस्तेमाल कर दो अधिकारियों से 50 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुनील चौधरी 1989 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वह इंदिरानगर स्थित अरण्य विकास भवन में पीसीसीएफ व प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक जालसाजों ने एक व्हाट्सएप नंबर पर उनकी फाेटो और नाम का इस्तेमाल कर वाराणसी में तैनात प्रभागीय विक्रय प्रबंधक आरके चंदना और रिटायर अधिकारी लल्लन प्रसाद से 50 हजार रुपये जमा करने को कहा।
विज्ञापन

ठगों ने रकम ट्रांसफर करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के खाते की जानकारी भी दी। जांच में पता चला कि यह बैंक खाता दिल्ली में संचालित किया जा रहा है। मैसेज देखने पर दोनों अधिकारियों ने कॉल कर जब इसका कारण पूछा तो वह दंग रह गए। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक आरोपियों के भेजे गए खाता नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed