{"_id":"67052cdb56d8feb09a0c3efd","slug":"demand-to-make-teachers-research-supervisors-lucknow-news-c-13-1-lko1020-906424-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिक्षकों को शोध पर्यवेक्षक बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिक्षकों को शोध पर्यवेक्षक बनाने की मांग
Tue, 08 Oct 2024 06:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त कॉलेजेज शिक्षक संघ (लुआक्टा) ने अनुदानित कॉलेजों में गणित, जंतुविज्ञान व समाजशास्त्र के शिक्षकों को शोध पर्यवेक्षक बनाने की मांग की है। ऐसा न करने पर विभागाध्यक्षों के खिलाफ आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।
इस बाबत संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को पत्र लिखा है। लुआक्टा अध्यक्ष ने बताया कि पीएचडी अध्यादेश 2023 और पूर्व के अध्यादेश में डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को शोध पर्यवेक्षक बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद विभागाध्यक्ष गणित, समाजशास्त्र और जंतुविज्ञान विभाग में कॉलेजों के शिक्षकों को रिसर्च गाइड नहीं बना रहे हैं। कहा, कुलपति इस संबंध में विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करें अन्यथा संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।