फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand of Badhi Pradesh youth in world of skills: Sundaram

कौशल की दुनिया में बढ़ी प्रदेश के युवाओं की मांग : सुंदरम

Sat, 11 Oct 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demand of Badhi Pradesh youth in world of skills: Sundaram
लखनऊ। जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और सीखने की निरंतर भावना से करना चाहिए। हमें किसी भी देश में अवसर मिले तो उसे पूरी निष्ठा से अपनाना चाहिए। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके षणमुगा सुंदरम ने बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज में आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। अवसर पर विभाग की ओर से उन अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जर्मन भाषा का अध्ययन पूरा कर विदेशी संस्थानों से रोजगार प्रस्ताव प्राप्त किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सुंदरम ने कहा, प्रदेश सरकार की नीतियों और सतत प्रयासों से कौशल की दुनिया में यूपी के युवाओं की मांग बढ़ी है। इस्राइल देशों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व देशों और जर्मनी में भी बड़ी संख्या में अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश ने छात्रों से कहा कि विदेशों में अवसर तलाशते समय खुद को केवल कुछ देशों तक सीमित न रखें। फेयरस्ट्रीट इंडिया के प्रतिनिधि वत्सल बोरा ने कहा कि यह दिन उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने कौशल और दृढ़ निश्चय से नई दिशा स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed