फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for reforms in laws against intruders

Lucknow News: घुसपैठियों के खिलाफ कानूनों में सुधारों की मांग

Thu, 12 Jun 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for reforms in laws against intruders
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर देश में रह रहे अवैध प्रवासियों की शीघ्र और प्रभावी वापसी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी सुधारों की मांग की है। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी भी लिखी है।विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संसद के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 1997 में भारत में एक करोड़ से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या दर्ज की गई थी। 2004 तक यह आंकड़ा 1.2 करोड़ हो गया। 2016 में यह संख्या दो करोड़ से अधिक थी, जबकि 2025 में यह वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक मानी जा रही है। इसके बावजूद कानूनी जटिलताओं, संवैधानिक प्रावधानों के दुरुपयोग (विशेषकर अनुच्छेद 21 - जीवन के अधिकार) और लंबी अदालती प्रक्रिया के चलते निर्वासन की गति लगभग न के बराबर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में सुधार बिंदु भी दिए हैं, जिनमें विदेशी अधिनियम, 1946 में संशोधन के तहत निर्वासन की स्पष्ट समय-सीमा और प्रक्रिया निर्धारित करने, जिलाधिकारियों को निर्वासन आदेश जारी करने का अधिकार देने, हर राज्य में विशेष ट्रिब्यूनल गठित करने, एनआरसी व एनपीआर को आधार, मोबाइल ट्रैकिंग से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने, सीमा व संवेदनशील राज्यों में नए डिटेंशन सेंटर्स बनाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed