Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for a CBI investigation into the murder case of NGO operator Dhirendra

Lucknow News: एनजीओ संचालक धीरेंद्र हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की मांग

Tue, 24 Nov 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for a CBI investigation into the murder case of NGO operator Dhirendra
लखनऊ। उन्नाव के एनजीओ संचालक धीरेंद्र सिंह हत्याकांड के मामले में उनके परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। परिजनों ने गौतमपल्ली पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। एसीपी हजरतगंज अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि धीरेंद्र सिंह के भाई धर्मेंद्र परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे सीएम आवास जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर उनसे ज्ञापन लिया जिसके बाद परिजन चले गए। इसके बाद वे चले गए।
विज्ञापन

पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि भाई की हत्या के मामले में उनके चालक और पत्नी सहित अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि हत्याकांड में राज्य मंत्री के बेटे और एक विधायक का नाम भी सामने आया था। मगर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना नहीं नाम बताने पर उन्हें भी हत्या की धमकी मिलनी शुरू हो गईं। धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि परिवार तीन महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। गांव के हजारों लोगों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर पैदल मार्च भी किया था, मगर कुछ नहीं हुआ। पुलिस भी डरा-धमका रही है। पुलिस ने उन्हें राजपुर गांव के सट्टा केस में जेल भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि 29 अगस्त को धीरेंद्र प्रताप सिंह के चालक ने उनका अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव दुबग्गा इलाके में अमेठिया सलेमपुर गांव की नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed