{"_id":"65da5305c1c3c7062506d744","slug":"deliveryman-dies-in-accident-vehicles-keep-trampling-all-night-long-lucknow-news-c-13-lko1012-627058-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसे में डिलीवरीमैन की मौत, रातभर रौंदते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसे में डिलीवरीमैन की मौत, रातभर रौंदते रहे वाहन
Sun, 25 Feb 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
काकोरी। काकोरी में उदित खेड़ा के पास आउटर रिंग रोड पर बीती रात एक डिलीवरीमैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में डिलीवरीमैन की मौत के बाद शव को पूरी रात कई वाहन रौंदते हुए गुजर गए। शनिवार सुबह क्षत-विक्षत शव मिला और पास में शराब की टूटी बोतल व मृतक की बाइक पड़ी मिली।
पारा के हंसखेड़ा निवासी अरविंद चौधरी (30) जोमैटो में डिलीवरीमैन थे। उनके भाई अंशुल के मुताबिक अरविंद शुक्रवार को रोज की तरह बाइक से ड्यूटी पर गए थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर अरविंद की पत्नी कविता ने कई बार फोन किया। फोन की घंटी बजती रही मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। शनिवार सुबह काकोरी में किसान पथ पर उदित खेड़ा के पास अरविंद का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई अंशुल ने शव की पहचान अरविंद के रूप में की। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद के परिवार में पत्नी कविता के अलावा तीन माह की दुधमुंही बच्ची है।
शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने अरविंद का क्षत-विक्षत शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सड़क खून से लाल हो चुकी थी। करीब 50 मीटर दूर तक शरीर के टुकड़े बिखरे थे। इससे माना जा रहा है कि हादसे में मौत के बाद कई वाहनों ने अरविंद को रौंदा है।
विज्ञापन
काकोरी पुलिस के मुताबिक अरविंद शुक्रवार देर रात शराब के नशे में चूर सड़क पर पड़े थे। पास में ही शराब की बोतल पड़ी थी। तभी मोहनलालगंज में शादी समारोह से परिवार के साथ लौट रहे एक कार सवार ने अरविंद को सड़क से हटाकर किनारे बैठा दिया था। उसने अरविंद के मोबाइल में वाइफ के नाम से सेव नंबर पर अपने मोबाइल से 10-15 बार फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद कार सवार चला गया। शनिवार सुबह जब अरविंद का शव देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तो सड़क किनारे पड़े उसके मोबाइल पर घंटी बजने लगी। एक ग्रामीण ने कॉल रिसीव कर पत्नी कविता को अरविंद की हादसे में मौत की सूचना दी। पुलिस ने रात में कविता के मोबाइल पर आई उक्त राहगीर की मिस्ड कॉल के नंबर पर संपर्क किया। इस पर राहगीर ने पुलिस को अरविंद के नशे की हालत में बीच सड़क पर पड़े होने की जानकारी दी।