फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delivery of DL resumed in Lucknow

डीएल की डिलीवरी बहाल: करीब आठ हजार DL रोजाना प्रिंट होकर पहुंचेंगे घर, लाइसेंस के लिए नहीं करना होगा इंतजार

Fri, 02 Jun 2023 01:28 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

चिप की कमी से बाधित हुई डीएल की डिलीवरी फिर हो बहाल हो गई है। अब करीब आठ हजार डीएल प्रिंट होकर डाक से घर पहुंचेंगे।
 

विज्ञापन
Delivery of DL resumed in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

चिप की कमी के चलते ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट होकर आवेदकों के घर नहीं पहुंच पा रहे थे। अब यह किल्लत दूर हो गई है। पहली जून से डीएल की डिलीवरी बहाल कर दी गई है। अब रोजाना सात से आठ हजार डीएल प्रिंट होकर आवेदकों को डाक से भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


स्थाई डीएल बनवाने वाले आवेदकों के लिए यह राहत भरी खबर है। आरटीओ कार्यालय में डीएल संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंतजार नहीं करना होगा। पिछले छह महीने से डीएल में लगने वाले चिप की कमी के चलते मुश्किलें बनी हुई थीं। डीएल की डिलीवरी के करीब ढाई लाख मामले पेंडिंग थे, जिन्हें 31 मई तक खत्म कर लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महापौर और अध्यक्षों की कार्यशाला में सीएम योगी ने दिए निर्देश : शहरों के विकास के लिए पांच मानक बनाकर करें काम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के बाद होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, चुनाव से पहले जोखिम लेने के पक्ष में नहीं


परिवहन विभाग के आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर में रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते चिप की सप्लाई बाधित हो गई थी। इस कमी को मई में दूर कर लिया गया है। डीएल की सभी पेंडेंसी खत्म कर दी गई। अब रोजाना डीएल अप्रूवल होने के बाद दस दिनों के भीतर आवेदक के पते पर डाक से पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed