फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi Blast: Records of university students and teachers are being scrutinized, clue found from Dr. Shaheen

Delhi Blast: विश्वविद्यालयों के छात्रों-शिक्षकों का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड, डॉक्टर शाहीन से मिला क्लू

Fri, 14 Nov 2025 07:58 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 14 Nov 2025 07:58 PM IST
सार

दिल्ली ब्लास्ट मामले में डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज की जांच जारी है। लखनऊ विश्वविद्यालयों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों व शिक्षकों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वाट्सएप ग्रुप, बैंक लेनदेन और संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। सहारनपुर में परवेज के परिचितों के बारे में भी एजेंसियां छानबीन कर रही हैं।

विज्ञापन
Delhi Blast: Records of university students and teachers are being scrutinized, clue found from Dr. Shaheen
डॉ. शाहीन व डॉ. परवेज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार की गई डा. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के करीबियों के बारे में जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं। अब तक की छानबीन में परवेज का कुछ कश्मीरी युवकों से कनेक्शन मिले हैं। इसके बाद लखनऊ के अलग अलग कॉलेज, विश्वविद्यालय में जम्मू कश्मीर के छात्रों और शिक्षकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


स्थानीय अभिसूचना ईकाई की ओर से यह डाटा खंगाला जा रहा है। परवेज के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में काम करने के दौरान कौन लोग उससे मिलने आते थे। इसका ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को जम्मू कश्मीर के छात्रों की सूची दी है। सूत्रों का कहना है कि परवेज कई वाट्स एप ग्रुप में सक्रिय था।
विज्ञापन


वाट्स एप के जरिए ही वह जरूरी सूचनाओं का आदान प्रदान करता था। परवेज के कुछ करीबी पुलिस के रडार पर हैं, जिनसे पूछताछ होगी। शुक्रवार को भी परवेज के घर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों ने परवेज के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उधर, शाहीन के पिता सईद अंसारी के घर पर भी सन्नाटा देखने को मिला। सुरक्षा के लिहाज से कैसरबाग पुलिस सईद के घर के आसपास चक्कर लगाती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के साथियों के बारे में तफ्तीश

परवेज ने सहारनपुर में क्लीनिक खोली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों से उसके संपर्क हो गए थे। जांच एजेंसियां परवेज के सहारनपुर के करीबियों के बारे में भी पता लगा रही हैं। बताया जा रहा है कि शुरू के दिनों में वह पत्नी और बेटी के साथ भी सहारनपुर में रहा था। हालांकि, बाद में उसकी पत्नी बेटी को लेकर बिहार चली गई। 


पत्नी के कई बार कहने पर भी परवेज परिवार के साथ बिहार में रहने नहीं गया। परवेज अकेले ही आईआईएम रोड स्थित मकान में रहता था। कभी-कभी उसके परिचित उससे मिलने आते थे। खातों में लेनदेन जांच से खुलेगा राज एटीएस डॉ. परवेज के बैंक खातों का ब्योरा खंगाल रही है।


अब तक की छानबीन में परवेज के कई बैंकों में खाते मिले हैं। यही नहीं, शाहीन के नाम भी कई खाते हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि खातों में लेनदेन किन लोगों से और कब-कब किया गया है। इसके अलावा शाहीन और परवेज की संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed