फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi Assembly Elections: Yogi challenges Kejriwal, I bathed in Sangam with the cabinet, can you bathe in Yamu

दिल्ली विधानसभा चुनाव: योगी ने केजरीवाल को दिया चैलेंज, मैं कैबिनेट संग संगम में नहाया, क्या आप नहा सकते हैं

Fri, 24 Jan 2025 07:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jan 2025 07:33 AM IST
सार

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। उन्होंने आम आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को सीधे चुनौती दे डाली। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Yogi challenges Kejriwal, I bathed in Sangam with the cabinet, can you bathe in Yamu
सीएम योगी ने दिया केजरीवाल को चैलेंज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे। तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई चुनावी जनसभाओं में सीएम ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की दुर्गति के लिए केजरीवाल ही सबसे बड़े अपराधी हैं। कहा कि मैंने तो अपनी पूरी कैबिनेट के साथ संगम में डुबकी लगाई, क्या केजरीवाल भी अपनी टीम के साथ यमुना में स्नान कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीएम ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी सभा का आगाज करते हुए करोल बाग और जनकपुरी में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने यमुना में प्रदूषण की स्थिति पर कहा कि यमुना को गंदे नाले के रूप में बदलने का अपराध करने वाले को जनता-जनार्दन की अदालत में माफी नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में 13 से 23 जनवरी तक 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज में शानदार सड़कें, बिजली, रेल व हवाई जहाज की बेहतर कनेक्टिविटी है। कहीं गंदगी नहीं मिलेगी। यूपी व केंद्र सरकार ने मिलकर महाआयोजन में 7500 करोड़ रुपये खर्च किए। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ से अधिक की वृद्धि होने वाली है। लाखों नौजवानों के लिए रोजगार का सृजन होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि एमडीएमसी के क्षेत्र को छोड़ दें तो शेष दिल्ली में सड़क, सीवर, स्वच्छता व पेयजल की स्थिति बदतर है। पता नहीं चल रहा कि यहां सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। कूड़ा, गंदगी का ढेर पड़ा है, सीवर सड़कों पर बह रहा है। पेयजल के भीषण संकट आने पर टैंकर माफिया हावी हो जाते हैं। दिल्ली सरकार के पाप के कारण मथुरा व वृंदावन के संतों-श्रद्धालुओं को दुर्दशा उठानी पड़ती है। जब भी मां यमुना की स्वच्छता की बात आई तो केजरीवाल एंड कंपनी ने सहयोग नहीं दिया।

Trending Videos

झूठ बोलने के एटीएम हैं आप के नेता

Delhi Assembly Elections: Yogi challenges Kejriwal, I bathed in Sangam with the cabinet, can you bathe in Yamu
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

सीएम ने कहा कि आप के नेता झूठ बोलने के एटीएम हैं। केजरीवाल अपने भाषणों में उत्तर प्रदेश की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जानना चाहिए कि लोग उत्तर प्रदेश को अब मॉडल के रूप में देख रहे हैं। यूपी में आने वाले न्यू ओखला नोएडा की तस्वीर सबके सामने है। दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद की सड़कों में जमीन-आसमान का अंतर नजर आएगा।

गुरु अन्ना के बाद अब जनता को धोखा दे रहे रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया। 2020 में दिल्ली के अंदर दंगे कराए गए। इसमें आप के विधायकों व पार्षदों की संलिप्तता आई थी। शाहीनबाग में भी दंगा कराया, जिसने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, वह जनता-देश को भी धोखा दे रहा है। केजरीवाल समेत कई मंत्रियों को जेल जाना पड़ा।

पुजारियों के साथ कर रही है भेदभाव
सीएम ने कहा कि पंजाब की बहनों ने आप के कार्यालय और केजरीवाल के घर का घेराव किया। कह रही हैं कि इन लोगों ने पंजाब में सरकार बनाने पर एक हजार रुपये हर महिला को देने का वायदा किया था, लेकिन दिया नहीं। यह मुल्लों और मौलवी को पहले से मानदेय देकर दिल्ली की आर्थिक स्थिति बदहाल कर चुके हैं। अब पुजारियों को भत्ता देने का वादा कर रहे हैं। बौद्ध मठों से जुड़े भंते, भगवान वाल्मीकि समुदाय से जुड़े संत और रविदासी परंपरा से जुड़े मंदिर के पुजारी उनके एजेंडे में नहीं हैं। कहा कि आप के नेता घर में आधार बनाने की मशीन के जरिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को आधार बांट रहे हैं। दो वर्ष पहले जामिया मिलिया व आसपास के क्षेत्रों में यूपी सरकार के सिंचाई विभाग की सैकड़ों एकड़ जमीन पर इनके विधायकों व पार्षदों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने का कार्य किया। मैंने बुलडोजर भेजकर सरकारी जमीन खाली करवाई। एक इंच जमीन किसी को नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed