फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delay in uniform distribution in primary schools

विदाई का तोहफा बन रह गई यूनिफॉर्म

Sun, 21 Jul 2013 01:04 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Jul 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
delay in uniform distribution in primary schools

नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन पैसा अभी तक नहीं आया। अभिभावक और छात्र प्रधानाचार्यों से यूनिफॉर्म की मांग रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल स्कूल यूनिफॉर्म का पैसा सत्र के अंत में आया। मार्च-अप्रैल में पैसा आया और मई तक यूनिफॉर्म बांटी गई। हालांकि, उनमें से कई बच्चे स्कूल छोड़कर चले गए।

नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन पैसा अभी तक नहीं आया। अभिभावक और छात्र प्रधानाचार्यों से यूनिफॉर्म की मांग रहे हैं।

लंबी है प्रकिया
इंटर कॉलेजों से संबद्ध प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाचार्यों की यह समस्या बड़ी है लेकिन, अफसर इसे नहीं समझ रहे। सालभर पहनने को दी जाने वाली यूनिफॉर्म बच्चों के लिए महज विदाई का तोहफा बनकर रह गई है।
विज्ञापन


इनकी समस्या यह है कि, पहले ये जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्रसंख्या का ब्यौरा भेजते हैं। वहां से यह ब्यौरा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए सर्व शिक्षा अभियान को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और फिर हो जाती है देरी
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी अक्टूबर-नवंबर तक यूनिफॉर्म का पैसा पहुंचता है। इंटर कॉलेजों से संबद्ध प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में छात्रसंख्या का ब्यौरा पहुंचने के फेर में यह पैसा आने में और देर हो जाती है।

पिछले साल यह पैसा सभी इंटर कॉलेजों में मार्च-अप्रैल तक पहुंचा। इसके बाद यूनिफॉर्म बनवाने और बंटवाने में समय लगा। कई कॉलेजों में तो मई में यूनिफॉर्म दी गई।

शुरुआती सत्र में मिले यूनिफॉर्म
क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी मिश्र बताते हैं कि, मार्च में पिछले साल का पैसा मिला था। तभी उन्होंने यूनिफॉर्म बनवाकर बंटवा दीं। आठवीं के छात्र तो यूनिफॉर्म लेकर स्कूल छोड़कर चले गए या नौवीं में आ गए।


हमारे कॉलेज की नौवीं की यूनिफॉर्म अलग रंग की है। छठीं और सातवीं पास करने वाले भी कई छात्र स्कूल छोड़ देते हैं। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी मिश्र भी कहते हैं कि यूनिफॉर्म सत्र की शुरुआत में ही मिलनी चहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed