फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delay in removing encroachments from CM Grid roads, many places still occupied

Lucknow News: सीएम ग्रिड की सड़कों से अतिक्रमण हटाने में ढिलाई, कई जगह अब भी कब्जे

Wed, 22 Apr 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Delay in removing encroachments from CM Grid roads, many places still occupied
अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथ।
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के तहत पहले फेज में सात सड़कों का निर्माण 186 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। योजना के तहत इन सड़कों के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त भी करना है, लेकिन इसमें ढिलाई हो रही थी। अमर उजाला ने बीते माह यह मुद्दा उठाया था। उसके बाद कई जगहों से अतिक्रमण हटाया गया, मगर कई जगह स्थिति अभी उसी तरह है। हालांकि, नगर निगम का दावा है कि योजना की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


यहां हटाया अतिक्रमण

- महानगर गोल चौराहे से मंदिर मार्ग होते हुए कपूरथला चौराहा और उससे आगे नेहरू बाल वाटिका तिराहे तक की सड़क सीएम ग्रिड योजना में शामिल है। यहां फुटपाथ नए सिरे से बनाया गया है। बेंच भी लगाई गई हैं। फुटपाथ पर लोग गाड़ियां न खड़ी कर सकें इसके लिए बोल्डर भी लगाए गए हैं, उसके बाद भी कपूरथला चौराहे के पास फुटपाथ पर करीब दर्जन भर दुकानें खानपान की लग रही थीं। जिन्हें अब नगर निगम ने हटा दिया है। ऐसे में अब चौराहा साफ-सुथरा हो गया है।
विज्ञापन


- मंदिर मार्ग पर ही पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा निजी अस्पताल भी है। यहां पूरा फुटपाथ पार्किंग बना रहता था, जहां अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों की गाड़ियां खड़ी होती थीं। फुटपाथ के अलावा करीब आधा किमी तक सड़क पर भी अस्पताल आने वालों की गाड़ियां खड़ी रहती थीं, लेकिन अब यहां फुटपाथ खाली हो गया है, सड़क पर भी कम गाड़ियां रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नहीं हटा फुटपाथ से कब्जा

अलीगंज में विंध्याचल मंदिर की ओर से जाने वाली सड़क भी सीएम ग्रिड योजना में शामिल है, लेकिन यहां से कब्जे नहीं हटाए गए हैं। नए फुटपाथ पर उसी तरह दुकानें लगी रही हैं, जैसे योजना के आने से पहले लगती थीं। पार्क रोड पर सूचना विभाग के सामने वाली सड़क पर भी बाटी-चोखे का ठेला लग रहा है। जानकारों का कहना है कि इसमें नगर निगम के ही कर्मचारियों की मिलीभगत है।


Iसीएम ग्रिड योजना की जो सड़कें हैं, उनके फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है। सभी जोनल अफसरों को आदेश जारी किया जा चुका है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।I

I- ललित कुमार, अपर नगर आयुक्तI

अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथ।

अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथ।

अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथ।

अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article